Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

टॉक-टू-मेयर में शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य

नगर निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से नागरिकों की समस्याओं का तेजी से और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा और प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ेगी

18 Dec 2025

टॉक-टू-मेयर में शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के टॉक-टू-मेयर कार्यक्रम में अब निगम के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। इस संबंध में नगर आयुक्त के कार्यालय से हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि नागरिकों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा सके। गौरतलब है कि हर सप्ताह शुक्रवार को मेयर फिरहाद हकीम शहर के नागरिकों से टेलीफोन के माध्यम से सीधे संवाद करते हैं। इस दौरान नागरिक पेयजल, सड़क, नालियों की सफाई, अवैध निर्माण, कचरा हटाने, स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न समस्याओं की शिकायत करते हैं। कोलकाता के सभी 144 वार्डों के लोग इस कार्यक्रम के जरिए अपनी बात मेयर तक पहुंचाते हैं। 
सूत्रों के अनुसार, कई बार ऐसा देखा गया कि मेयर जब समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के डायरेक्टर जनरल या कंट्रोलिंग ऑफिसर को निर्देश देना चाहते हैं, तो वे मौके पर उपलब्ध नहीं रहते। इसी कारण से टॉक-टू-मेयर कार्यक्रम के दौरान निगम अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। सर्कुलर के अनुसार, कार्यक्रम के दिन नगर निगम के शीर्ष अधिकारी अवकाश नहीं ले सकेंगे। हालांकि, अधिकारियों के एक वर्ग ने सवाल उठाया है कि यदि किसी आपात स्थिति में अवकाश की आवश्यकता पड़े तो क्या व्यवस्था होगी। इस पर सूत्रों का कहना है कि ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी को सीधे नगर आयुक्त को सूचित करना होगा और अवकाश के कारणों से जुड़े प्रामाणिक दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे। नगर निगम के डिजी पद के अधिकारी और कंट्रोलिंग ऑफिसर को टॉक-टू-मेयर कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है। वहीं, अन्य विभागीय कार्यों में व्यस्त अधिकारियों को गूगल मीट के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से नागरिकों की समस्याओं का तेजी से और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा और प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


टॉक-टू-मेयर में शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य
नगर निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से नागरिकों की समस्याओं का तेजी से और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा और प्रशासनिक जवाबदेही भी बढ़ेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News